Bank Balance Intrest Rate: मई की शुरुआत के साथ ही बैंकिंग सेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। Shivalik Small Finance Bank और IDFC First Bank ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए बचत खाते (Savings Account) और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाली ब्याज दरों में संशोधन किया है। नई दरें 1 मई 2025 से लागू हो चुकी हैं। आइए जानते हैं किस बैंक में आपको अब कितनी ब्याज दर मिलने वाली है और इसका आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा।
शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक ने किया बड़ा बदलाव
Shivalik Small Finance Bank ने सेविंग अकाउंट के लिए 2.50% से लेकर 8.20% तक की ब्याज दर लागू कर दी है। इस संशोधन से लेकर ऊंची रकम पर अधिक रिटर्न मिलने की संभावना है।
राशि के अनुसार ब्याज दर की सूची:
- ₹1 लाख तक: 2.50% ब्याज
- ₹1 लाख से ₹5 लाख तक: 3.25% ब्याज
- ₹5 लाख से ₹10 लाख तक: 3.50% ब्याज
- ₹10 लाख से ₹25 लाख तक: 4.00% ब्याज
- ₹25 लाख से ₹50 लाख तक: 6.00% ब्याज
करोड़ों की जमा पर कितना मिलेगा ब्याज ?
अगर आपके सेविंग अकाउंट में बड़ी रकम जमा है, तो शिवालिक बैंक पर आपके लिए फायदे की स्थिति बन सकती है:
- ₹50 लाख से ₹5 करोड़ तक: 7.00% ब्याज
- ₹5 करोड़ से ₹7 करोड़ तक: 7.25% ब्याज
- ₹7 करोड़ से ₹10 करोड़ तक: 7.50% ब्याज
- ₹10 करोड़ से ₹20 करोड़ तक: 7.95% ब्याज
- ₹20 करोड़ से ऊपर: 8.20% ब्याज – यह सबसे अधिक ब्याज दर है जो किसी सेविंग अकाउंट पर मिल रही है।
IDFC First Bank ने भी बदली ब्याज दरें
IDFC First Bank ने भी 1 मई 2025 से सेविंग अकाउंट पर नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। अब इस बैंक में भी आपको जमा राशि पर 3% से लेकर 7.25% तक ब्याज मिलेगा।
IDFC First Bank ब्याज दरें इस प्रकार हैं:
- ₹5 लाख तक: 3.00% ब्याज
- ₹5 लाख से ₹10 लाख तक: 5.00% ब्याज
- ₹10 लाख से ₹25 करोड़ तक: 7.25% ब्याज
- ₹25 करोड़ से ₹50 करोड़ तक: 6.50% ब्याज
- ₹50 करोड़ से ₹100 करोड़ तक: 6.00% ब्याज
छोटे और बड़े निवेशकों दोनों को राहत
इन ब्याज दरों में बढ़ोतरी से छोटे बचतकर्ताओं से लेकर हाई वैल्यू अकाउंट होल्डर तक सभी को फायदा होगा। लंबे समय से कई बैंक अपने ब्याज दरों को सीमित दायरे में रखे हुए थे, लेकिन अब Shivalik और IDFC First Bank ने नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ बाजार में मुकाबले को और तेज कर दिया है।
क्या यह निवेश का सही समय है ?
अगर आप भी ज्यादा ब्याज कमाना चाहते हैं, तो यह सही समय है कि आप अपने सेविंग अकाउंट को रिव्यू करें और सोचें कि क्या आपको Shivalik या IDFC First Bank जैसे विकल्पों की ओर रुख करना चाहिए। उच्च ब्याज दरों का लाभ उठाने के लिए निवेशक अपने फंड को सावधानीपूर्वक विभाजित कर सकते हैं।