24 कैरेट सोने की कीमतों में गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने का ताजा भाव Gold Silver Price

Gold Silver Price: 1 मई 2025 को सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। कल अक्षय तृतीया के दिन जहां सोने की खरीदारी ऊंचे दामों के कारण सीमित रही, वहीं आज त्योहार के अगले दिन सोने का भाव 2,300 रुपये तक सस्ता हो गया है। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि यह गिरावट निवेशकों द्वारा प्रॉफिट बुकिंग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के कारण आई है।

22 और 24 कैरेट सोने के ताजा रेट

आज गुरुवार को 22 कैरेट सोना 87,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 95,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यह कीमतें बुधवार की तुलना में लगभग 2,300 रुपये कम हैं। इस गिरावट से उन ग्राहकों को राहत मिली है, जो अब भी गहने या निवेश के लिए सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं।

चांदी का भी टूटा जलवा आई 1 लाख के नीचे

आज सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। 1 मई को चांदी 99,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है, जो हाल के दिनों में पहली बार 1 लाख के नीचे आई है।

यह भी पढ़े:
24 कैरेट सोने की कीमतों में भारी गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने का ताजा भाव GOLD SILVER PRICE

देश के प्रमुख शहरों में सोने का रेट (1 मई 2025)

| शहर | 22 कैरेट गोल्ड रेट | 24 कैरेट गोल्ड रेट |
| दिल्ली | ₹87,900 | ₹95,880 |
| मुंबई | ₹87,750 | ₹95,730 |
| कोलकाता | ₹87,750 | ₹95,730 |
| चेन्नई | ₹87,750 | ₹95,730 |
| जयपुर | ₹87,900 | ₹95,880 |
| नोएडा | ₹87,900 | ₹95,880 |
| लखनऊ | ₹87,900 | ₹95,880 |
| पटना | ₹87,750 | ₹95,730 |
| बेंगलुरु | ₹87,750 | ₹95,730 |

क्या आगे और सस्ता होगा सोना ?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमत में गिरावट अस्थायी हो सकती है। लेकिन अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी जारी रही और डॉलर मजबूत हुआ तो सोने में और करेक्शन आ सकता है। ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी के बजाय थोड़ा इंतजार करने की सलाह दी जा रही है।

किस वजह से गिरते हैं सोने के भाव ?

भारत में सोने के दाम कई बातों पर निर्भर करते हैं, जैसे:

यह भी पढ़े:
सस्ती हो सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमत! कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी Petrol Diesel Price
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें
  • डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति
  • सरकारी टैक्स और आयात शुल्क
  • शादी और त्योहारों के मौसम में मांग
  • ब्याज दरें और आर्थिक अस्थिरता

अक्षय तृतीया पर क्यों कम हुई खरीदारी ?

इस बार अक्षय तृतीया पर सोने की कीमत 1 लाख के करीब पहुंच गई थी, जिसके चलते ग्राहकों ने सीमित खरीदारी की। महंगे दामों के कारण गहनों से ज्यादा लाइटवेट जूलरी या सिक्कों की बिक्री देखी गई। लेकिन अब दाम गिरने से उम्मीद की जा रही है कि आगामी सप्ताहांत में फिर से खरीदार बाजार की ओर लौट सकते हैं।

क्या अब है सोना खरीदने का सही समय ?

अगर आप निवेश या गहनों के लिए सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अभी एक अच्छा मौका हो सकता है। हालांकि, विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि यदि आप लंबी अवधि के निवेशक हैं, तो दाम और गिरने की संभावना पर नजर रखते हुए थोड़ा इंतजार करना फायदेमंद हो सकता है।

यह भी पढ़े:
मई महीने में बैंक छुट्टियों की है भरमार, फटाफट निपटा ले बैंक से जुड़े काम May Bank Holiday List